लाडकी बहन योजना का लाभ ले रहे हैं तो सावधान हो जाइए। अब सरकार ने इस योजना का लाभ लेने हेतु e-KYC अनिवार्य कर दिया है। आपको e-KYC करने से पहले जानना चाहिए कि e-KYC क्यों जरूरी है। इस e-KYC के द्वारा लाभार्थी की पहचान और योजना से संबंधित जानकारी का सत्यापन किजाएगा।गा। इस सत्यापन के जरिये सरकार यह ध्यान रखेगी कि लाभार्थी महिला को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। आज के इस लेख में लाडकी बहिन योजना e-KYC की प्रक्रिया को जानेंगे, इससे जुडी आवश्यक जानकारी और जरूरी नियम देखेंगे।
लाडकी बहन योजना e-KYC क्या है ?
लाडकी बहन योजना e-KYC के तहत महिला लाभार्थी की पहचान का सत्यापन अनिवार्य है। e-KYC प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आधार से संबंधित जानकारी अनिवार्य है। इस योजना के तहत हर योग्य महिला को ₹1,500 प्रति माह आर्थिक मदद मिलेगी DBT के द्वारा बैंक खाते में मिलेगी। e-KYC से संबंधित सारी प्रक्रिया ऑफिशियल पोर्टल पर की जा सकती है।
लाडकी बहिन योजना में e-KYC क्यों जरूरी है?
e-KYC के तहत लाभार्थी की पहचान होगी और योजना के तहत दी गई जानकारी का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के द्वारा योजना का लाभ सही लाभार्थी को मिलेगा। इस योजना में सिर्फ लाभार्थी ही नहीं उनके पति या पिता के आधार का भी सत्यापन किया जायेगा। सत्यापन के बाद पोर्टल पर e-KYC सफल होने की स्टेटस देखने को मिलेगा।
Ladki Bahin Yojana 2026 की जानकारी
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) |
| राज्य | महाराष्ट्र |
| विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
| आयु सीमा | 21 से 65 वर्ष |
| लाभ | ₹1,500 प्रति माह |
| भुगतान का तरीका | DBT |
| प्रक्रिया का माध्यम | ऑनलाइन पोर्टल और ऑफलाइन केंद्र |
| ऑफिसियल पोर्टल | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
| हेल्पलाइन नंबर | 181 |
लाडकी बहिन योजना e-KYC के लिए योग्यता
लाडकी बहन योजना e-KYC करने के लिए आवेदक को सबसे पहले अपनी योग्यता देख लेनी चाहिए। यहाँ पर निचे योग्यता की सूचि दी गयी है :
- लाभ उठाने के लिए आवेदक महिला को महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसके पास निवास का प्रमाण होना अनिवार्य है।
- आवेदक को लाभ लेने के लिए उनकी आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक को लाभ लेने के लिए उसकी परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना अनिवार्य हो।
- आवेदक के परिवार में कोई भी सरकारी कर्मचारी न हो।
e-KYC करने के लिए जरूरी दस्तावेज
लाडकी बहन योजना e-KYC लाभ आवेदक के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- आधार से जुड़ा मोबाइल
- पति या पिता का आधार
- बैंक पासबुक
- जाति श्रेणी की जानकारी
लाडकी बहिन योजना e-KYC कैसे करें? (Offline Process)
लाडकी बहन योजना e-KYC ऑफलाइन माध्यम से करने लिए आवेदक को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, तहसील कार्यालय या सीएससी केंद्र पर जाएं। वहाँ जाने से पहले अपने जरूरी दस्तावेज को ले जाये।
लाडकी बहिन योजना e-KYC online कैसे करें?
आवेदक घर बैठे ऑनलाइन e-KYC की प्रक्रिया इस प्रकार कर सकते है:
- सबसे पहले अपने ब्राउज़र में ladakibahin.maharashtra.gov.in ओपन करें और होमपेज पर e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।जिसमें आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड सही-सही से दर्ज करे।
- इसके बाद सहमति का चिह्न लगाकर “OTP भेजें” पर क्लिक करे। ओटीपी आपके आधार से जुड़े मोबाइल पर आएगा।
- मोबाइल पर आया ओटीपी दर्ज करें और सत्यापन पूरा करें।

- पिता या पति का आधार नंबर डालें और उनके मोबाइल पर आया ओटीपी भरें। उस समय उनका मोबाइल अपने पास रखें।
- इसके बाद जाति श्रेणी चुनें और सभी घोषणाएं ध्यान से पढ़कर स्वीकार करें। सरकारी कर्मचारी वाले प्रश्न का उत्तर सोच-समझकर दें।
- सारी जानकारी जांचकर जमा करें पर क्लिक करे। पुष्टि का नोटिफिकेशन आने पर उसका स्क्रीनशॉट रख लें।
FAQs
लाडकी बहिन योजना e-KYC मोबाइल से कर सकते है?
जी हां, आवेदक अपने मोबाइल से भी e-KYC कर सकते है।
2026 लाडली योजना के पैसे कब आएंगे?
इस योजना के पैसे सितंबर माह में आ चुके हैं।